बेनीपुर: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में कैंप कोर्ट में 77 मामले की सुनवाई
व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कैंप कोर्ट का संचालन कर 77 मामले की सुनवाई की। अभियोजन की ओर से अपर अभियोजक चक्रपाणि चौधरी ने पक्ष रखा। श्री चौधरी के मुताबिक बीपी-17, एबीपी-51, क्रिमिनल रिवीजन-6, क्रिमिनल मिसलेनियस-3, कुल 77 मामले की सुनवाई हुई।