ऊँचाहार पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर बाइक चोरी का घटना का खुलासा किया है।रामचंद्रपुर गाँव निवासी संजय शुक्रवार की शाम बाबूगंज बाजार गये हुए थे, जहां उनकी बाइक चोरी हो गई थी।शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी थी, पुलिस ने घटना की तफ्तीश करते हुए बाइक चोरी करने वाले आरोपी शिवबरन निवासी चड़रई चौराहा को गिरफ्तार किया और चोरी हुई बाइक भी बरामद की।