सासाराम: अवैध शराब के कारोबार के मामले में सिविल कोर्ट से बेल टूटने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Mar 31, 2024 अवैध शराब का कारोबार मामले में सासाराम के सिविल कोर्ट से बेल टूटने के बाद सासाराम मुफस्सिल थाने के पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुरेंद्र चौधरी बताया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति से मुफस्सिल थाने के पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पुनः सासाराम के सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा।