सूरजपुर: सुरजपुर जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया उम्मीदवार घोषित
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हैं, इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ की शेष 4 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सरगुजा सीट से सूरजपुर जिला पंचायत सदस्य एवं युवा नेत्री शशि सिंह को प्रत्यासी बनाया गया हैं।