नीम का थाना: सुभाष मंडी में चोरी के विरोध में व्यापार महासंघ ने नीम का थाना रखा बंद, मौके पर पहुंचे विधायक सुरेश मोदी
नीमकाथाना शहर के सुभाष मंडी में चौकीदार को बंधक बनाकर इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के कॉपर वायर और नगदी लूट के विरोध में रविवार को नीम का थाना बाजार बंद रहा विधायक सुरेश मोदी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और व्यापारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक घरना जारी रहेगा