नीम का थाना: अफीम के 4150 पौधे जप्त अंटाला निवासी आरोपी दिलीप सिंह गिरफ्तार नीमकाथाना सदर पुलिस ने की कार्रवाई
नीमकाथाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करने वाले अभियुक्त दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अफीम के कुल 4150 पौधे भी जप्त किए हैं।नीम का थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर अंटाला गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र कान सिंह राजपूत को अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया।