नीम का थाना: जिला रसद अधिकारी ने कपिल मंडी में किया औचक निरीक्षण, व्यापारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नीमकाथाना जिला रसद अधिकारी संदीप गौड ने कपील मंडी में स्थित जीण कचौरी व बालाजी कचौरी स्टालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौड ने स्टालों मे रखे सिलेंडरों, गैस भट्टी एवं गैस पाईप की जांच की। मौके पर दोनों स्टालों पर व्यवसायिक गैस सिलेंडर काम में लिए जा रहे थे।