जतारा: ग्राम पंचायत बिजरावन का कलेक्टर अवधेश शर्मा व जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ग्राम पंचायत बिजरावन का कलेक्टर अवधेश शर्मा व जिला पंचायत सीईओ ने औचक निरीक्षण किया. ग्राम पंचायत में गौशाला का निरीक्षण किया गया. साथ ही गौशाला में बिजली पानी की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. साथ ही ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा ली.