सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, परियोजना प्रमुख ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिवस की कड़ी में भी एनटीपीसी सिंगरौली क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण इलाकों से आए युवा खिलाड़ियों ने बड़े ही उत्साह के साथ तमाम खेल कूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता 2023-24 में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबाल, 100 मीटर -200 मीटर (ब्वायज एण्ड गर्ल्स) रेस, शॉर्ट पुट, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जंप, रिले रेस आदि जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।