मंदसौर: नवरात्र पर्व के अवसर पर मंदसौर में माता नालछा के चमत्कारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, रविवार को होगा हवन
मंदसौर जिले का प्राचीन नालछा माता मंदिर जहां पर की काफी संख्या में भक्तिजन नवरात्रि में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर की स्थापना अयोध्या के राजा दशरथ ने की थी इसी कारण मंदसौर का प्राचीन नाम दशपुर कहा जाता है। राजा दशरथ का यहां तक राज्य था और राजा दशरथ ने ही यहां पर इस मंदिर की स्थापना की थी।