राजातालाब: नरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की कामना के लिए हुकुलगंज में हुआ हवन पूजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की कामना को लेकर मतगणना की पूर्व संध्या पर हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में हुकुलगंज त्रिमुहानी स्थित हनुमान मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हवन पूजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया।