कुदरा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे दंपत्ति में महिला का संतुलन बिगड़ा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, पति का बुरा हाल
Kudra, Kaimur | Mar 29, 2026 पंडित दीनदयाल गया जी रेलखंड स्थित कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई घटना रविवार दोपहर 12:00PM बजे की है,मृतका की पहचान अकबरनगर के सीढ़ी निवासी सादिक की पत्नी अकतीमा हदीश के रूप में हुई है घटना पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच हुई घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई वहीं पति का रो कर बुरा हाल था।