गोड्डा: डकैता मिशन के पास बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Mar 28, 2026 बीती रात ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता मिशन के आगे बिजली के खंबे से टकराने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम रॉबिन मिर्धा(20) है जो बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मड़पा गाँव का रहने वाला था। शनिवार की सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे सदर अस्पताल भिजवाया जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंपा गय