समस्तीपुर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. इसमें वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं विद्युत आपूर्ति में बाधित हो गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जख्मी वाहन चालक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है.