पोटका प्रखंड के आसनबनी पंचायत अंतर्गत घटिडूबा में जीडी बॉयज क्लब की ओर से पूर्व मुखिया स्वर्गीय धीरेन्द्र नाथ टुडू की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी शामिल हुए।