आगरा: परिवार के साथ ताजमहल पर आए 2 वर्षीय मासूम बिछड़ गए, ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Agra, Agra | Mar 31, 2026 आगरा में “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत ताजमहल घूमने आए कानपुर के एक परिवार का 2 वर्षीय बच्चा भीड़ में बिछड़ गया। रोते हुए मिले मासूम को थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों को तलाश कर सकुशल मिलाया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार जताया।