अमरोहा: अमरोहा में सुबह हुई बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, किसानों में खुशी का माहौल
Amroha, Amroha | May 25, 2025 अमरोहा जिले में रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई बारिश के बाद अचानक से मौसम में आए बदलाव से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तेज हवा के साथ सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई थी। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। आंधी- बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का