सुल्तानपुर: सुलतानपुर में शिव महापुराण की कथा का आयोजन, भक्तों ने ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति की कथा सुनी, कई लोग रहे मौजूद
सुलतानपुर में भवानीपुर स्थित पंच मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन मास में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है। सावन मास के बृहस्पतिवार की कथा में कथा व्यास संकठा प्रसाद भक्ति देव जी ने ज्योतिर्लिंग की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि परब्रह्म परमेश्वर सदाशिव ने ऐको हम बहुष्यामि का विचार किया। उन्होंने अपने दक्षिण भाग से ब्रह्मा और वाम भाग से