सुल्तानपुर: सुलतानपुर के सिकिया चौराहे पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन, बाजारवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
सुलतानपुर। दोस्तपुर ब्लाक के अंतर्गत सिकिया चौराहे पर भव्य धार्मिक आयोजन के तहत अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ हुई। रामचरितमानस के अखण्ड पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा फैल गई।