आरा: नवादा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार छात्र घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Aug 28, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के ओभर ब्रिज के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र संदीप कुमार घायल हो गये घायल छात्र को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।