हमीरपुर: मुंडेरा में विशाल दंगल के साथ भुइयारानी का मेला संपन्न, कुलदीप टेढ़ा ने श्याम फिरोजाबाद को दी जोरदार पटखनी
मुंडेरा गांव के भुंइयारानी मंदिर के तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन आयोजित दंगल में नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्तियां हुई। दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव एवं हमीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मुंडेरा के भुंइयारानी मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।