पटना ग्रामीण: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए बिहार के दीपक कुमार यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में बिहार के सारण के दीपक यादव शहीद हो गए हैं। वह सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। इस मौके पर पटना रेंज की आईजी गरिमा मलिक, पटना डीएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।