औरैया: महावीर गंज स्थित गुरुद्वारे पर आयोजित किया गया वीर बाल दिवस, सदर विधायक रही मौजूद
शहर के महावीर गंज स्थित गुरुद्वारे में बीर बाल दिवस का आयोजन गुरुवार की सुबह करीब 11से लेकर 2 बजे तक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची गुड़िया कठेरिया ने बताया कि शहीद होने वाले गोविंद सिंह के दो सपूतों साहब जादा एवं जोरावर सिंह व फतेह सिंह की कुर्बानी को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा की इन सभी लोगों को दीवार में चुनवा दिया गया था।