रायपुर: रायपुर में 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलाग घर से दौड़कर निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चढ़ी, सिर फटने से मौके पर मौत
Raipur, Raipur | Jun 28, 2024 रायपुर में एक महिला ने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला दौड़ते हुए तेजी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी, फिर वह वहां से कूद गई। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द का है।