सिंघवारा: सिमरी निवासी नैन्सी टेंट हाउस के संचालक संजय यादव के घर हुई अगलगी की घटना, मशक्कत कर आग को फैलने से बचाया गया
दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी निवासी नैन्सी टेंट हाउस के संचालक संजय यादव के घर अगलगी की घटना हुई।बताया गया है की इस घटना में घर एवं घर मे रखे साउंड सिस्टम, पंखा,कपड़ा,अनाज,फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया।आग की ऊंची लपटे देख ग्रामीण मौके पर जुटे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। अग्निशमन दस्ता को भी इसकी जानकारी दी गई। अंततः आग पर काबू हुआ।