झांसी: हीरापुर में कोचिंग से घर लौटी 11वीं की छात्रा की अचानक बिगड़ी हालत, झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, कारण संदिग्ध
Jhansi, Jhansi | Aug 29, 2025 11वीं कक्षा की छात्रा अंशिका विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर की निवासी अंशिका गुरुवार शाम कोचिंग से घर लौटी थी। उसने अपनी मां को बताया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।