कांगड़ा: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय नई दिल्ली की टीम ने गग्गल हवाई अड्डे के रनवे की की जांच
Kangra, Kangra | Dec 20, 2024 शुक्रवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय उत्तरी क्षेत्र नई दिल्ली से आई तकनीकी विभाग की 3 सदस्यीय टीम ने गग्गल हवाई अड्डे के रनवे की जांच की ।हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि हर साल रनवे की फ्रिक्सन टैस्ट एक विशेष मशीन द्वारा की जाती है। यह टैस्ट रनवे की सतह की हवाई जहाज की ऑप्रेशन हेतु गुणवत्ता की जांच करता है।