दुमका: नगर थाना पुलिस ने रसिकपुर तेलीपाडा से 96 बोटल अवैध विदेशी शराब के साथ एक स्कार्पियो को किया जप्त, जांच में जुटी पुलिस
Dumka, Dumka | Apr 2, 2024 दुमका के नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रसिकपुर तेलीपाडा से 98 बोटल अवैध विदेशी शराब लोड एक स्कार्पियो को जप्त किया है। पुलिस की यह कार्यवाई सोमवार देर रात हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कार्पियो ने विदेशी शराब को बाहर भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना और त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस से सफलता पायी। मंगलवार को थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी दी।