बखरी: बगरस मे कृतिचक्र से सम्मानित अमर शहीद पिन्टू सिंह के पांचवें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाया गया
श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राटन के बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर राटन से रैली निकाला गया,जो बगरस चौक होते हुए ध्यानचक्की स्थित शहीद पिन्टू सिंह आवास पर जाकर शहीद के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।करीब 500 से अधिक बच्चों की रैली का नेतृत्व शौर्य नमन कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक वसंत कुमार ने किया