शाहगंज: मलूकपुर गांव में खेत में सिंचाई के लिए गए दलित दंपति रहस्यमय तरीके से लापता
मलूकपुर गांव में रविवार की भोर खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक उनको घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल पड़ा मिला। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। दंपति के लापता होने की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गया