गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भीषण ठंड का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
गया जिला भीषण ठंड की चपेट में है।बादल के बीच सर्द हवा और कनकनी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।सर्द हवा और कनकनी का कहर जारी है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि पछुआ हवा की गति बढ़ जाएगी।दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और रात का पारा लुढ़क सकता है।सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा और गया सूबे में सबसे ठंडा रहा।