कौंच: ग्राम सिमरिया में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, तेंदुए ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
कोंच क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर फैल रही अफवाहों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग गांवों में तेंदुआ दिखाई देने की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं, वही गुरुवार देर शाम 7 बजे एक बार फिर सिमरिया गांव में तेंदुआ दिखने से गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, लोग पूरी रात चौकन्ने रहे है।