इछावर: जिले की इछावर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सीहोर: जिले की इछावर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले की इछावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो की तलाश जा रही है।