बरेली: थाना प्रेम नगर क्षेत्र स्थित काशीराम वृद्ध आश्रम में एसबीआई ने सीएसआर के अंतर्गत लगवाया बैटरी सहित सौर ऊर्जा पैनल
थाना प्रेम नगर क्षेत्र स्थित काशीराम वृद्ध आश्रम में भारतीय स्टेट बैंक ने सीएसआर के अंतर्गत बैटरी सहित सौर ऊर्जा पैनल लगवाया।भारतीय स्टेट बैंक अपने बैंक संबंधी दायित्व सहित अन्य सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी संवेदनशील रहती है इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार की उपस्थिति रहे।