गोपालगंज: हरखूआ रेलवे ढाला के समीप से पुलिस ने हथियार, चरस व चोरी की बाइक के साथ हाई कोर नक्सली को किया गिरफ्तार।
नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ रेलवे ढाला के समीप से पुलिस ने देसी कट्टा व पांच कारतूस, एक किलो से अधिक चरस, चोरी की बाइक के साथ गया जिले के रहने वाले हाईकोर एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली पर गया, ओरंगाबाद सहित कई जिले में पूर्व से एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने शुक्रवार को दी।