झालरापाटन: मियाडा गांव में सांप के डसने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
झालावाड़ के मियाडा गांव में सांप के दस्ते से एक युवक की मौत हो गई। सारोला पुलिस ने शनिवार सुबह 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाले हरीश को किसी जहरीले सांप ने डंस लिया था। बाद में अस्पताल में चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।