झालरापाटन: सालरिया गांव में आकाशीय बिजली मकान पर गिरी, दादी-पोते घायल, दादी को अस्पताल में किया गया भर्ती
झालरापाटन के सालरिया गांव में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय रोड़ी बाई और उनका 19 वर्षीय पोता भोला मेघवाल घायल हुए है। अस्पताल से भोला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रोड़ी बाई को अस्पताल में भर्ती किया गया है। परमेश्वर मेघवाल ने शनिवार सुबह 7 बजे बताया की घटना में उनके मकान की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।