जसवंतनगर: जसवंत नगर के मॉडल तहसील के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, हादसे में भाई घायल
जसवंतनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मॉर्डन तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय श्रद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अवधेश अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई।