छिबरामऊ: इस्माइलपुर के पास एक कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर के पास एक कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर मौके से हुआ फरार। शुक्रवार की शाम 4:25 की बताई जा रही घटना पुलिस ने घायल को कराया भर्ती मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया।