सागर नगर: स्वच्छता में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त, चैतन्य अस्पताल रोड स्थित दो दुकानों पर जुर्माना
निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री ने शनिवार सुबह 8 बजे शहर में स्वच्छता निरीक्षण किया। चेतन्य हॉस्पिटल रोड पर निरीक्षण के दौरान दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर महाकाल चायपान दुकान और कान्हा बेकर्स पर 5-5 हजार रुपये का चालान किया गया। निगमायुक्त ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग की अपील की।