बाप: हर घर तिरंगा अभियान : जिला कलक्टर ने आमजन को उत्साह से तिरंगा सप्ताह मानने के लिए किया प्रोत्साहित
Bap, Jodhpur | Aug 10, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलार में जिला कलक्टर एच.एल अटल ने राष्ट्र प्रेम की भावना से उत्साह के साथ तिरंगा सप्ताह मानने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए जिला कलक्टर के साथ आमजन को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने तथा तिरंगे की मूल भावना से जागरूक करने का संकल्प लिया।