बाप: फलोदी उपखंड अधिकारी की सक्रियता से जलभराव में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
Bap, Jodhpur | Aug 6, 2024 उपखंड अधिकारी सुनील पंवार ने मंगलवार को क्षेत्र में जलभराव वाले विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। ग्राम सांवरीज में अतिवृष्टि होने के कारण ग्राम पंचायत की ढाणियो में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से 20 परिवारो के फसें होने की सूचना प्राप्त होने पर उपखण्ड अधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को बचाव के संसाधन सहित मौके पर बुलाया।