पलासी: मेहरो चौक के समीप साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को मारपीट करने और अमानवीय कृत करने के मामले मे एक गिरफ्तार
Palasi, Araria | Sep 12, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के मेहरो चौक के समीप साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करने और उसके साथ अमानवीय कृत करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष गुरुवार को पेश कर दिया गया.