नागौद में काम खत्म करने के बाद युवक वाहिद बाइक से वापस अपने गांव पहाड़ी खेड़ा जा रहा था । जैसे ही उसकी बाइक सिंहपुर रोड पहुंची अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया । एक्सीडेंट में गंभीर घायल बाइक सवार वाहिद को स्थानीय लोगों की मदद से नागौद अस्पताल पहुंचाया गया । हालत नाजुक होने से सोमवार की शाम 5 बजे सतना जिला अस्पताल है रेफर कर दिया गया है ।