हिलसा: शहर के डाकबंगला के राज कंप्यूटर सेंटर के प्रांगण में कौशल युवा प्रोग्राम के तहत मेधावी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Hilsa, Nalanda | Sep 8, 2024 सरकार के द्वारा कौशल युवा प्रोग्राम के तहत छात्र छात्रों के लिए कंप्यूटर के शिक्षा प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में बीते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका पुरस्कार वितरण रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।