अमरोहा: गांव बावनपुरा माफी में कुल्हाड़ी से हत्या करने के पांच फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Amroha, Amroha | Oct 2, 2025 मामला 30 सितंबर की रात का है, जब ग्राम बावनपुरा माफी में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि राहुल, बलवीर, श्रवण, रवि और विकास ने धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जयप्रकाश और उसके भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जबकि भाई रामपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।"