नहर में डूबने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, कपड़े धोने के दौरान फिसला पैर। रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से 13 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान विकास मेहता की पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो कक्षा 6 की छात्रा थी। बताया जाता है कि सलोनी घर के कपड़े धोने के लिए नहर किनारे गई थी।