रामपुर: शुतरखाना मोहल्ला मोहल्ला में मकान की छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, घायल महिला रामपुर के जिला अस्पताल भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 22, 2024 कोतवाली गंज क्षेत्र के शुतरखाना मोहल्ला में एक महिला मकान की छत से नीचे उतर रही थी कि अचानक छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है । परिवार के लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड ले गए जहां पर घायल महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती करके इलाज शुरू किया है। घायल महिला का हाथ फैक्चर हो गया है। सिर में चोट है।