रामपुर: पदमपुर गांव की बुजुर्ग महिला को मामूली सी बात को लेकर उसके बेटे ने थप्पड़ और डंडों से पीटकर किया घायल अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Aug 22, 2024 मिलक खानम थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला को उसके बेटे ने पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला रामपुर के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। घायल महिला ने हमको बताया कि मामूली सी बात को लेकर बेटे ने मुझे थप्पड़ और डंडों से पीट कर घायल कर दिया है। कार्रवाई की बात को लेकर घायल बुज़ुर्ग महिला ने बताया कि अब मेरे पति तय करेंगे क्या करना है।