बांसवाड़ा: शहर के पीपली चौक स्थित रघुनाथ मंदिर और रूप चतुर्भुज राय मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया
शहर के पीपली चौक स्थित रघुनाथ मंदिर में रामनवमी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विराजित भगवान की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में दशनार्थियों की रेलमपेल लगी रही। इस दौरान पंच पिपली चौक के तत्वावधान में रामायण पारायण का 9 दिन तक पाठ करने के बाद आज भगवान राम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया।